जब बेटे ने आंखें खोली तो दुनिया थम गई: विवेक

जब बेटे ने आंखें खोली तो दुनिया थम गई: विवेक

जब बेटे ने आंखें खोली तो दुनिया थम गई: विवेकनई दिल्ली : विवेक ओबेरॉय हाल ही में पिता बन गए। उनकी पत्नी प्रियंका अल्वा ने 6 फरवरी को एक बेटे को जन्म दिया। विवेक ने कहा कि जब उन्होंने अपने बेटे को पहली बार गोद में लिया तो यूं लगा मानों दुनिया थम सी गई हो। विवेक ने यहां आईएएनएस से कहा, "नौ महीने खत्म होने के बाद जब मेरा बेटा पैदा हुआ तो उसके अगवानी के लिए मैं वहां मौजूद था। वह रो रहा था और जब उसने रोना बंद किया और आंखें खोली तो लगा मानो मेरी दुनिया थम सी गई।`

विवेक ने कहा कि पिछले नौ महीने उनके लिए बहुत यादगार रहे हैं। `शूटिंग में व्यस्त रहने के बावजूद मैं डॉक्टरी जांच पड़ताल के समय अपनी पत्नी के साथ रहता था।` विवेक यहां अपनी कल ही रिलीज हुई फिल्म `जयंतभाई की लव स्टोरी` के प्रचार के लिए फिल्म की हीरोइन नेहा शर्मा के साथ आए हुए थे। इसके बाद वह अपनी अगली फिल्म `जि़ला गाजि़याबाद` के प्रचार में जुट जाएंगे जो 22 फरवरी को रिलीज होगी। (एजेंसी)

First Published: Sunday, February 17, 2013, 10:43

comments powered by Disqus