Last Updated: Saturday, March 16, 2013, 15:55

नई दिल्ली: बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान अपने मित्रों को महंगे तोहफे देने के लिए मशहूर हैं। खबर है कि शाहरूख ने अपने मित्र चेन्नई एक्सप्रेस के डायरेक्टर रोहित शेट्टी को उनके जन्मदिन पर महंगी बाइक गिफ्ट दिया है। बादशाह ने रोहित शेट्टी को उनके 40वें बर्थडे पर ईडी हार्डी बाइक गिफ्ट देकर सरप्राइज दिया।
सूत्रों ने एक टेब्लायड से बताया कि शाहरूख ने सेक्रेटली एक होटल में रोहित की बर्थडे पार्टी आयोजित की जिसमें डायरेक्टर के फैमिली को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।
सूत्रों ने बताया कि इस पार्टी में फिल्म के कास्ट और क्रू मेंबर अमंत्रित थे। शाहरूख खान की सह अभिनेता दीपिका पादूकोण भी पार्टी में मौजूद थीं। शाहरूख ने सभी से कह रखा था कि यूनिट का कोई सदस्य रोहित को इस पार्टी के जानकारी नहीं देगा।
सूत्रों ने बताया, रोहित को नॉर्मल तरीके से पार्टी में आने और इंजॉय करने के लिए बुलाया गया। फिर क्या था शाहरूख ने सभी को डांस फ्लोर पर ले आया।
First Published: Saturday, March 16, 2013, 12:55