Last Updated: Thursday, November 8, 2012, 19:36

ज़ी न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली: नवजोत सिंह सिद्धू पूर्व क्रिकेटर है मगर उनकी शख्सियत के कई आयाम है। वह बड़े ही हाजिरजबाव है। शायरियां गढने में माहिर है। उनके कोट यानी कथन भी एक से बढ़कर एक है। उनके कोट (कथन, मुहावरे) से बिग बॉस-6 के प्रतियोगी तो ज्यादा रुबरु नहीं हो पाए लेकिन हम आपको उनके कुछ चुनिंदा कथन से रुबरु करा रहे हैं। तो पेश है सिद्धू के शानदार कोट शॉट।
1.एक गिरा हुआ प्रकाशस्तंभ किसी चट्टान से भी अधिक खतरनाक होता है।
2.उम्र ,जवानी के जोश को ठंडा करने में सबसे कारगर है।
3.समुद्र शांत हो तो कोई भी जहाज चला सकता है।
4.जो नंगा आदमी अपनी शर्ट दे उससे खबरदार रहिये।
5.अनुभव वो कंघी है जो ज़िन्दगी आपको तब देती है जब आप गंजे हो जाते हैं।
6.वह एक ज़हरीले सांप से लडेगा और और उसे दो बार डंसेगा भी।
7.सफलता के मार्ग पर कोई बिना एक-दो पंक्चर के नहीं चलता।
8.जो कभी पासा नहीं फेंकता वो कभी छक्का मारने की उम्मीद नहीं कर सकता।
9.दस्ताने पहनने वाली बिल्ली चूहे नहीं पकडती।
10.जब आप एक राक्षस के साथ भोजन कर रहे हों तो आपके पास एक बड़ा चम्मच होना चाहिए।
11. विकेट पत्नियों की तरह होते हैं । आप कभी नहीं जानते की उनसे क्या उम्मीद की जाये
12. आपको अपनी बेल्ट कसने या पैंट गंवाने में से एक को चुनना होगा।
13. सिर बड़े सरदारों के पैर बड़े गंवारों के।
First Published: Thursday, November 8, 2012, 19:36