जानीमानी हस्तियां आसान निशाना बनती हैं : प्रियंका चोपड़ा

जानीमानी हस्तियां आसान निशाना बनती हैं : प्रियंका चोपड़ा

जानीमानी हस्तियां आसान निशाना बनती हैं : प्रियंका चोपड़ामुंबई: शाहरुख खान की सुरक्षा पर उठे विवाद के बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का मानना है कि चर्चित हस्तियां आसान निशाना बनती जा रही हैं।

प्रियंका ने अपने गीत ‘इन माई सिटी’ का वीडियो जारी करने के मौके पर संवाददाताओं से कहा कि मेरा मानना है कि अक्सर लोग अपने दुष्प्रचार के लिये हस्तियों का इस्तेमाल करते हैं। आजकल हस्तियां आसान निशाना बन गयी हैं।

यह पूछे जाने पर कि अगर उनका उपनाम ‘खान’ होता तो क्या उन्हें अधिक विवादों का सामना करना पड़ता, उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि ‘चोपड़ा’ उपनाम के साथ भी मैं विवादों में पड़ जाती हूं। बात को बिना वजह तूल दिया जा रहा है। भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष देश में ऐसा सवाल पूछने में भी आपको शर्म आनी चाहिये।

प्रियंका ने अपनी अगली फिल्म में महिला बॉक्सर एवं ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम का किरदार निभाने के लिये की जा रही मेहनत पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि अभी मैं इसके लिये प्रशिक्षण ले रही हूं और इसमें अभी वक्त लगेगा। फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होगी। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, January 29, 2013, 21:44

comments powered by Disqus