जेनिफर से खुश हैं उनके ब्यॉय फ्रेंड - Zee News हिंदी

जेनिफर से खुश हैं उनके ब्यॉय फ्रेंड

लंदन: पॉप गायिका जेनिफर लोपेज के नये ब्यॉय फ्रेंड कास्पर स्मार्ट ने अपने दोस्तों से कहा है कि वह जेनिफर से अभिभूत है और उसे इससे ज्यादा नहीं मिल सकता था।

 

सन ऑनलाइन की खबरों के मुताबिक, इन दोनों ने कई बार डेटिंग की है जिसमें लॉस वेगास में एक साथ बितायी गयी कुछ रातों की यादें भी शामिल हैं। कास्पर ने अपने दोस्तों से कहा है एक साथ बिताए गये समयों में से अधिकांश पल निजी थे।

 

एक सूत्र ने बताया कि कास्पर ने कहा कि दूसरी लड़कियों के मुकाबले जेनिफर लोपेज काफी आकषर्क हैं। वह ऐसी दिखती है जैसे वह 20 साल की हों। वह अब मेरे साथ है। भविष्य में क्या होगा यह कोई नहीं बता सकता। लेकिन उसके साथ समय बिताना काफी अच्छा लगा। (एजेंसी)

First Published: Thursday, November 17, 2011, 09:49

comments powered by Disqus