तीसरी शादी को तैयार कैटी प्राइस - Zee News हिंदी

तीसरी शादी को तैयार कैटी प्राइस

लास एंजेलिस : मॉडल कैटी प्राइस मंगेतर लिएंद्रो पेना से शादी के लिए बिल्कुल तैयार हैं। यह प्राइस की तीसरी शादी होगी।

 

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' ने एक सूत्र के हवाले से लिखा, हाल ही में दोनों जब स्कीइंग के लिए गए थे, तो लिएंद्रो ने प्राइस के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और उन्होंने हां कर दी। उन्होंने अपने बच्चों को बता दिया है, लेकिन वे इसे अभी गुप्त रखना चाहते हैं।

 

सूत्र ने कहा, अब तक शादी का कोई इंतजाम नहीं किया गया है और दोनों इस बारे में बिल्कुल निश्चिंत हैं। प्राइस 2011 में सर एल्टन जॉन की ऑस्कर पार्टी में लिएंद्रो से मिली थी। इससे कुछ महीने पहले ही वह अपने दूसरे पति एलेक्स रीड से अलग हुई थी। रीड से पहले प्राइस ने गायक पीटर आंद्रे से शादी की थी।

(एजेंसी)

First Published: Sunday, April 29, 2012, 18:19

comments powered by Disqus