Last Updated: Saturday, February 16, 2013, 12:44

मुंबई: फिल्म `दबंग-2` के सहायक निर्देशक मार्क सैमुअल और उसकी महिला मित्र विदूषी सूद को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सैमुअल पर शराब पीकर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने और पुलिस के साथ बदतमीजी करने का आरोप है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरूवार देर रात वह किसी पार्टी से लौट रहे थे। जब वे पश्चिमी हाईवे पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्होंने रोका लेकिन वे नहीं रूके और बैरिकेट तोड़ कर भाग गए। पुलिस ने उन्हें आईपीसी की धारा 279,353 और मोटर वाहन एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।
जब मेडिकल जांच करवाया तो शराब ज्यादा पीने के कारण मार्क को होश नहीं था। वहीं सूद का कहना है कि उसके पास लाइसेंस है और वही कार चला रही थी। दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने 21 फरवरी तक दोनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया। गौरतलब है कि `दबंग 2` में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा ने मुख्य भूमिका निभाया है।
First Published: Saturday, February 16, 2013, 12:44