Last Updated: Sunday, July 8, 2012, 00:28
मुंबई: पहलवान से अभिनेता बने दारा सिंह, जो `किंग कॉन्ग` और `फौलाद` में बेहतरीन भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं, उन्हें हार्ट अटैक के कारण बहुत ही गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका स्वास्थ्य बहुत ही खराब है।
उन्हें शनिवार की शाम 5:15 में बहुत ही आपातकालीन स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे हृदय रोग से पीड़ित हैं। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। उनकी आयु 83 साल है। उनके पुत्र विंदु ने बताया कि उनकी हालत बहुत ही खराब है।
बिंदु ने कहा, वह बहुत सीरियस हैं। उनके मस्तिष्क में खून का थक्का जम गया है या उन्हें दिल का दौरा पड़ा है।
उन्होंने रामानंद सागर के टीवी सीरियल रामायण में हनुमान का रोल किया था। उन्होंने अंतिम बार 2007 में इम्याज अली की जब वी मेट में भूमिका निभाई।
First Published: Sunday, July 8, 2012, 00:28