Last Updated: Monday, December 10, 2012, 19:46

मुम्बई: विख्यात अभिनेता दिलीप कुमार की जीवनी उनके 90वें जन्म दिन के अवसर पर मंगलवार को जारी की जाने वाली थी, लेकिन इसे टाल दिया गया है। यह बात उनकी पत्नी सायरा बानो ने बताई। सायरा ने कहा कि हम उनकी जीवन उनके जन्म दिन पर जारी नहीं करेंगे, क्योंकि इसमें कुछ सुधार की जरूरत है। उनकी जीवनी में यह जाना जा सकेगा कि आखिर दिलीप क्या चीज हैं। इसमें कही सुनी बातें नहीं होंगी। यह उनकी जीवन यात्रा होगी।
जीवनी दिलीप कुमार द्वारा फिल्म पत्रकार उदय तारा नायर को बताई गई बातों पर आधारित है।
पुस्तक दो हिस्सों में विभाजित होगी। पुस्तक में सायरा के साथ उनके प्रेम की कहानी, पारिवारिक फोटो और कुछ ऐसी कहानियां होंगी, जो अब तक बताई नहीं गई हैं। (एजेंसी)
First Published: Monday, December 10, 2012, 19:46