Last Updated: Friday, September 13, 2013, 21:12

मुंबई : दिल्ली में पिछले वर्ष 16 दिसंबर को हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को चारों दोषियों को दिल्ली में एक त्वरित अदालत द्वारा सुनाई गई मौत की सजा को बॉलीवुड ने `न्याय का एक दिन` बताया है। पिछले साल दिसंबर में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म और क्रूरतम हमले के मामले में मुकेश सिंह, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय ठाकुर को गुरुवार को दोषी ठहराया गया था।
दरिंदों को सुनाई गई सजा पर बॉलीवुड की प्रतिक्रिया कुछ यूं रही :
करन जौहर : दुष्कर्मियों के लिए सजा-ए मौत! ईश्वर का शुक्रिया..भगवान है और आखिरकार परिवार को न्याय मिला है।
अनुपम खेर : दुष्कर्मियों के लिए सजा-ए मौत। 13 सितंबर का यह शुक्रवार एक न्याय का दिन है। जय हो।
अक्षय कुमार : न्याय जीता, चारों दुष्कर्मियों के लिए मौत की सजा। उम्मीद है कि यह अन्य पुरुषों को भी एक संदेश देता है।
कुणाल कोहली : चारों दुष्कर्मियों के लिए सजा-ए-मौत। आखिरकार निर्भया को न्याय मिल गया। कृपया, नाबालिग दुष्कर्मी को भी फांसी दें।
रवीना टंडन : शानदार! एक बार फिर यह लोगों की जीत है।
निखिल आडवाणी : समय सीमा के भीतर दिए फैसले पर हमें जश्न मनाने की जरूरत है।
नेहा धूपिया : आखिर में, महसूस होता है कि सिस्टम में सब कुछ गलत नहीं है।
मुग्धा गोडसे : यह एक क्रांतिकारी फैसला है कम से कम 100 में से 10 तो दुष्कर्म का भयावह अपराध करने से पहले सोचेंगे।
एहसान नूरानी : निर्भया की आत्मा और दुष्कर्म पीड़ितों के लिए शक्ति खोजने के लिए एक प्रार्थना है। आशा है कि इस सजा से पुरुषों में एक संदेश जाता है। (एजेंसी)
First Published: Friday, September 13, 2013, 21:12