दिवाली में होगा शाहरूख-अजय में मुकाबला

दिवाली में होगा शाहरूख-अजय में मुकाबला

दिवाली में होगा शाहरूख-अजय में मुकाबलानई दिल्ली: इस दिवाली में बॉक्स ऑफिस पर सुपर स्टार शाहरुख खान और अजय देवगन की फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली हैं।

एसआरके की यश चोपड़ा निर्देशित अनाम फिल्म और देवगन की सन ऑफ सरदार 13 नवंबर को प्रदर्शित होने वाली है। इन दोनों सितारों के अलावा फिल्म के कलाकार और फिल्म की पहली झलक दर्शकों के बीच हलचल पैदा करने में कामयाब रही है।

सन ऑफ सरदार को अश्विनी धीर निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म एक एक्शन और हास्य फिल्म है जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, जूही चावला और संजय दत्त मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यश राज की फिल्म में शाहरुख के अलावा कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म से करीब आठ साल बाद यश चोपड़ा निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। उनकी पिछली निर्देशित फिल्म वर्ष 2004 की वीर-जारा थी।

इस फिल्म से एक बार फिर ऑस्कर विजेता जोड़ी एआर रहमान और गुलजार साथ होंगे। (एजेंसी)

First Published: Monday, August 27, 2012, 20:50

comments powered by Disqus