Last Updated: Friday, May 25, 2012, 14:29
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके व्यवसायी पति राज कुंद्रा शुक्रवार को अपने नवजात बेटे को यहां हिंदूजा अस्पताल से अपने घर ले गए।
शिल्पा ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया था। वह दोपहर 12.30 बजे बेटे व राज के साथ अस्पताल से निकलीं। वह काफी खुश और तरोताजा नजर आ रही थीं। उन्होंने मीडिया को उसके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
बेटे का नाम अभी नहीं रखा गया है। शिल्पा की मां सुनंदा शेट्टी द्वारा इसके लिए अक्षर सुझाए जाने के बाद ही बच्चे का नाम रखा जाएगा।
शिल्पा और राज ने 2009 में विवाह किया था। यह राज का दूसरा बच्चा है। पूर्व-पत्नी कविता से उनकी एक बेटी डेलीना भी है। (एजेंसी)
First Published: Friday, May 25, 2012, 14:29