पंजाबी गाने को 80 घंटे में 10 लाख दर्शक

पंजाबी गाने को 80 घंटे में 10 लाख दर्शक

पंजाबी गाने को 80 घंटे में 10 लाख दर्शकचण्डीगढ़: गायक जैजी बी और हनी सिंह के एक गीत को इंटरनेट पर सिर्फ 80 घंटे में 10 लाख से अधिक दर्शक मिला। गीत `दिस पार्टी गेटिन हॉट` को 28 दिसम्बर को जारी किया गया था। नेटवर्किं ग साइटों पर गीत शीर्ष 10 शेयर्ड वीडियो की सूची में शामिल हुआ है।

गायकों के एक प्रवक्ता ने कहा कि यूट्यूब पर इसे खूब देखा जा रहा है। फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल नेटवर्किंग साइटों पर जारी करने के कुछ ही घंटों में यह 10 सर्वाधिक शेयर्ड वीडियोज में शामिल हो गया।

स्पीड रिकार्ड्स के निदेशक दिनेश औलख ने कहा कि वीडियो को अब तक 150 से अधिक देशों में देख लिया गया है। यह अब भारत में यूट्यूब पर सर्वाधिक देखा गया वीडियो बन गया है। पिछले कुछ दिनों में यह ब्रिटेन, कनाडा, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में पांच सबसे अधिक देखा गया वीडियो बन गया है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, January 2, 2013, 09:07

comments powered by Disqus