Last Updated: Monday, April 8, 2013, 19:41
ज़ी न्यूज ब्यूरोनई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान और सलमान के बीच मतभेद जग जाहिर है। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि दोनों एक दूसरे के पड़ोसी हो सकते हैं। हो सकता है कि दोनों का घर एक दूसरे के आस-पास हो।
सलमान खान इस वक्त अपने परिवार के साथ मुंबई में गैलेक्सी एपार्टमेंट में रहते हैं जहां उन्होंने एक कमरे का फ्लैट भी खरीदा है। इस छोटे घर के सामने दिक्कत यह है कि यहां सलमान अपने डॉग और दूसरी चीजों के साथ शिफ्ट नहीं कर सकते क्योंकि यह उनके लिए छोटा पड़ रहा है।
अब यह खबर है कि सलमान दूसरे घर की तलाश में है। खबरों के मुताबिक यह कहा जा रहा है कि सलमान जहां घर तलाश रहे हैं वह घर बांद्रा में शाहरूख के घर के ठीक नजदीक है। यह बात शाहरूख के अजीज दोस्त के हवाले से कही गई है।
खबर आ रही है कि सलमान खान ने शाहरूख के बंगले मन्नत से दो मकान छोड़कर नया बंग खरीदा है। इस बंगले की कीमत 100 करोड़ बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि समुद्री लोकेशन वाला यह बंगला एक गुजराती परिवार से खरीदा गया है। अगर ऐसे हुआ तो क्या सलमान और शाहरूख सचमें दिल से करीब आ पाएंगे?
First Published: Monday, April 8, 2013, 16:17