Last Updated: Friday, January 27, 2012, 04:02
लंदन: मशहूर मॉडल केटी प्राइस एक बार फिर से अपने पुराने प्रेमी लेनाडरे पेना के पास लौट आयी हैं। सन ऑनलादन की खबरों के मुताबिक, इस जोड़ी को लंदन के गाउचो में अर्जेन्टीना के एक रेस्तरां में एक साथ देखा गया। इस जोड़ी को पहले प्राइस के भाई डेनियल ने अलग कर दिया था।
नारंगी रंग के परिधानों में नजर आ रही 33 वर्षीय प्राइस को कल रात अपने पूर्व प्रेमी को विदा करते हुए देखा गया। बाद में पार्टी में वह अपने भाई के साथ नजर आईं।
सात महीनों तक साथ रहने के बाद प्राइस और लेनाडरे पिछले साल अक्तूबर में जुदा हो गये थे।
(एजेंसी)
First Published: Friday, January 27, 2012, 09:33