Last Updated: Wednesday, September 5, 2012, 16:17

ज़ी न्यूज ब्यूरो
मुंबई: बॉलीवुड में इस बात की चर्चा जोरो पर है कि पीसी के नाम से मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने पाला बदल लिया है। खबरों की माने तो बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा शाहरुख खान के कैम्प का हिस्सा नहीं रहीं हैं। वह अपना रूख बी टाउन के दबंग सलमान खान की ओर कर रहीं हैं।
सूत्रों के मुताबिक सोमवार सुबह लगभग 5 बजे प्रियंका को सलमान के अपार्टमेंट से बाहर आते देखा गया। यहां तक कि सलमान उन्हें कार तक छोड़ने आए और दानों काफी देर तक बाते करते रहें।
खबरों के अनुसार रविवार रात को फिल्म एक था टाइगर के निर्देशक कबीर खान ने अपने ही घर पर फिल्म की सक्सेस पार्टी दी थी जिसमें पूरी स्टार कास्ट समेत फिल्म कैटरीना कैफ भी मौजूद थी लेकिन सलमान तो प्रियंका चोपड़ा के साथ अपने घर पर थे। अब इस बात के कयास जोरो पर है कि पूरी रात सलमान और प्रियंका आखिर कर क्या रहे थे?
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा ने एक साथ फिल्मों में काम तो किया है लेकिन दोनों कभी अच्छे दोस्त नहीं बन पाए। अगर यह खबर सच है तो शाहरुख कैंप के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि सलमान और शाहरुख में कितना दोस्ताना है यह सभी जानते है। इस बात की चर्चा जोरो पर है कि सलमान और प्रियंका के बीच कुछ खिचड़ी पक रही है लेकिन खिचड़ी कौन सी है यह राज खुलना अभी बाकि है।
First Published: Tuesday, September 4, 2012, 22:25