पूर्व मिस अमेरिका रीमा गिरफ्तार - Zee News हिंदी

पूर्व मिस अमेरिका रीमा गिरफ्तार

मिशीगन: पूर्व मिस अमेरिका रीमा फकीह को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। फकीह के वकील ने यह जानकारी देते हुए कहा कि फकीह इसे लेकर बहुत दुखी और शर्मिंदा हैं। फकीह के वकील डोरेड एल्डर ने डेट्रॉयट के एक समाचारपत्र से बात करते हुए कहा कि फकीह को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया गया।

 

26 वर्षीय फकीह मिस अमेरिका प्रतियोगिता जीतने वाली अरब मूल की पहली अमेरिकी हैं। फकीह का जन्म लेबनान और पालन पोषण न्यूयार्क में हुआ है। उन्होंने 2010 में मिस अमेरिका प्रतियोगिता जीती थी। इस साल जून 2011 तक वह मिस अमेरिका रहीं।

(एजेंसी)

First Published: Monday, December 5, 2011, 13:50

comments powered by Disqus