Last Updated: Sunday, September 2, 2012, 15:31

ज़ी न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली: दुनियाभर में सेक्स सिंबल के रूप में सनसनी फैलाने वाली पोर्न स्टार सनी लियोन की कुल संपत्ति 1.5 करोड़ डॉलर है। दुनिया के 20 सबसे अमीर पोर्न स्टारों में सनी लियोन 19वें नंबर पर हैं। इस मामले में पहले नंबर पर जेना जेमिसन है। जेना के पास कुल 3 करोड़ डॉलर की संपत्ति है।
पोर्न फिल्म व्यापार सालाना 15 अरब डॉलर का है। इस पेशे से कई लोग और संस्थानों ने खूब पैसा कमाया है। एक वेबसाइट द्वारा तैयार की गई 20 सबसे अमीर पोर्न स्टर की सूची में महिलाओं का बोलबाला है। इसमें 15 महिलाएं हैं जबकि पुरूष की संख्या सिर्फ पांच हैं।
First Published: Sunday, September 2, 2012, 14:05