Last Updated: Monday, December 12, 2011, 05:13
ज़ी न्यूज ब्यूरोनई दिल्ली : जब बात फिल्म स्टार रजनीकांत की हो तो सबसे पहले चर्चा स्टाईल की होती है। सबकुछ बड़ा और अचंभित कर देने वाला। 12 दिसंबर 2011 को तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं।
बेंगलुरु में 12 दिसम्बर 1950 को जन्मे रजनीकांत के लिए उनके प्रशंसकों की दीवानगी किसी जुनून से कम नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि किसी समय एक मामूली बस कंडक्टर रहे रजनीकांत तमिल सिनेमा के आज विधाता बन गए हैं। वे जैकी चेन के बाद एशिया के सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाले कलाकार हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर तमिलनाडू के सभी जिले से 20-25 प्रशंसकों की एक टोली चुना जाएगी जो इस स्टार से मिलने का सौभाग्य प्राप्त करेगा।
संघर्ष और मेहनत के साथ स्टाइल के बल पर सफलता के शिखर तक पहुंचनेवाले रजनीकांत को जन्मदिन के मौके पर देश भर से बधाई संदेश आ रहे हैं। गौरतलब है कि बीमारी से उबरने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है।
First Published: Monday, December 12, 2011, 10:43