Last Updated: Monday, August 27, 2012, 08:12

लॉसएंजिलिस : ब्रिटेन के प्रिंस हैरी को एक अश्लील फिल्म में काम करने के लिए कथित तौर पर एक करोड़ डॉलर की पेशकश की गई है।
टीएमजेड ऑनलाइन की खबर के मुताबिक ‘द ट्रबल विद हैरी’ नाम की एक अश्लील फिल्म में नजर आने के लिए उन्हें यह पेशकश की जा रही है। विविड इंटरटेनमेंट के स्टीव हिर्स ने लंदन स्थित राजभवन को एक पत्र भेजकर हैरी के लिए अपनी पूरी पेशकश का ब्योरा दिया है।
स्टीव ने लिखा है, हम आपको यह भरोसा दिलाते हैं कि पटकथा अच्छी तरह से लिखी जाएगी और किसी भी तरह ताज को कमतर नहीं किया जाएगा।
गौरतलब है कि 27 वर्षीय हैरी की एक निर्वस्त्र तस्वीर इस हफ्ते ऑनलाइन जारी होने पर एक विवाद पैदा हो गया है। उन्हें तब से कथित तौर पर राज परिवार की ओर से सख्त आलोचना का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा गया है।
एक सूत्र ने बताया कि हैरी ने राज परिवार को जिस परेशानी में डाला है, उसके लिए उन्होंने अफसोस जताया है। उन्हें अपने पिता प्रिंस चार्ल्स और महारानी की फटकार भी सुननी पड़ी है। इन लोगों ने हैरी को याद दिलाया कि वह राज परिवार के सदस्य हैं। हैरी को 2005 में भी सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी थी, जब वह एक नाजी परिधान में नजर आए थे। वह 29 अगस्त को एक बयान जारी करने वाले हैं। (एजेंसी)
First Published: Sunday, August 26, 2012, 17:17