प्रियंका के पिता के निधन पर बॉलीवुड ने जताया शोक -Priyanka Chopra’s father succumbs to cancer

प्रियंका के पिता के निधन पर बॉलीवुड ने जताया शोक

प्रियंका के पिता के निधन पर बॉलीवुड ने जताया शोकमुम्बई: बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा के निधन पर शोक व्यक्त किया है और बेटी प्रियंका को ढांढ़स बंधाया है। कैंसर से पीड़ित अशोक चोपड़ा को दो सप्ताह पहले यहां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने सोमवार अपराह्न अंतिम सांस ली।

अशोक चोपड़ा खुद भारतीय सेना में चिकित्सक थे और 1997 में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। चोपड़ा के परिवार में पत्नी मधु, बेटी प्रियंका और बेटा सिद्धार्थ है। बॉलीवुड की विभिन्न हस्तियों ने सोमवार को ट्वीट के जरिए अपनी संवेदनाएं प्रकट की ।

बिपाशा बसु ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा और उनके परिवार को संकट से लड़ने की शक्ति मिले। जेनेलिया डीसूजा ने ट्वीट के जरिए प्रियंका चोपड़ा, उनकी मां और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और इस मुसीबत से उबरने की उन्हें शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। नेहा धूपिया ने ट्वीट पर कहा, प्रियंका, आपके पिता की मृत्यु के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। आपके और आपके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मेरी तरफ से आपको ढेर सारा प्यार और इस मुसीबत की घड़ी से निकलने के लिए खूब सारी शक्ति।

इनके अतिरिक्त प्रभुदेवा, कुणाल कोहली, सोफी चौधरी, आदेश श्रीवास्तव, मिनिषा लांबा और अनुभव सिन्हा ने भी चोपड़ा के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। (एजेंसी)

First Published: Monday, June 10, 2013, 18:18

comments powered by Disqus