प्रियंका चोपड़ा को मिल गया दुल्हा!

प्रियंका चोपड़ा को मिल गया दुल्हा!

प्रियंका चोपड़ा को मिल गया दुल्हा! ज़ी न्यूज ब्यूरो

नई दिल्ली: अदाकारा प्रियंका चोपड़ा शादी के मसले पर हर बार सवाल पूछने पर चुप्पी साध जाती है। उनका नाम यूं तो कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा लेकिन शादी पर मुहर अबतक नहीं लग पाई है।

अब माना जा रहा है कि उनसे शादी करने के सिलसिले उनकी चाची ने एक वर यानी दुल्हे का चुनाव किया है। 30 वर्षीय अदाकारा के लिए उनकी चाची ने सूत्रों के मुताबिक `देवो के देव महादेव` सीरियल में भगवान शंकर का किरदार निभाने वाले मोहित रैना का चुनाव किया है।

खबरों के मुताबिक उनकी चाची का मानना है कि मोहित रैना प्रियंका के लिए सुयोग्य वर हैं क्योंकि वह ऐसा मानती है कि मोहित संस्कारी, ईमानदार और जवान और असाधारण अभिनेता हैं।

दूसरी तरफ जब इस बारे में जब भगवान शंकर का किरदार निभानेवाले मोहित रैना से सवाल पूछा गया तो उनका चेहरा शर्म से लाल हो गया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस विवाह प्रस्ताव के बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन मैं प्रियंका की चाची का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने प्रियंका की खातिर मेरा चुनाव वर के रुप में किया।

हालांकि अब इस मामले में प्रियंका चोपड़ा की प्रतिक्रिया आना बाकी है।



First Published: Wednesday, February 6, 2013, 12:56

comments powered by Disqus