‘फोर्ब्स’ के कवर पर आने वाले पहले भारतीय अभिनेता होंगे शाहरुख, Shah Rukh Khan - the first Indian actor to grace Forbes cover

‘फोर्ब्स’ के कवर पर आने वाले पहले भारतीय अभिनेता होंगे शाहरुख

‘फोर्ब्स’ के कवर पर आने वाले पहले भारतीय अभिनेता होंगे शाहरुखज़ी न्यूज ब्यूरो

मुंबई : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का करिश्मा देश में ही नहीं विदेशों में भी काम करता है और किन्हीं वजहों से वह हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। ताजा चर्चा है कि दुनिया की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘फोर्ब्स’ शाहरुख की तस्वीर अपने कवर पेज पर प्रकाशित करेगी।


अगर ऐसा होता है तो शाहरुख पहले भारतीय अभिनेता होंगे जिनकी तस्वीर फोर्ब्स’ पत्रिका के कवर पेज पर प्रकाशित होगी।

एक टेब्लॉयड के मुताबिक इस लोकप्रिय पत्रिका के ताजा अंक में देश के 100 सर्वाधिक शक्तिशाली लोगों को शामिल किया गया है और इनमें से शाहरुख को कवर पेज पर जगह दी गई है।

टेब्लॉयड के मुताबिक एक सूत्र ने बताया,‘भारतीय बाजार में फोर्ब्स के आए चार साल हो गए हैं और पत्रिका के कवर पेज पर स्थान बनाने वाले शाहरुख खान पहले अभिनेता होंगे।’

First Published: Wednesday, January 23, 2013, 23:12

comments powered by Disqus