`बर्फी` के प्रचार के लिए लंदन रवाना हुईं प्रियंका

`बर्फी` के प्रचार के लिए लंदन रवाना हुईं प्रियंका

`बर्फी` के प्रचार के लिए लंदन रवाना हुईं प्रियंका मुम्बई : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म `बर्फी` के प्रचार के लिए लंदन रवाना हो गईं। प्रियंका इन दिनों अपने पहले संगीत एल्बम पर भी काम कर रही हैं।

प्रियंका ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, लंदन जा रही हूं। `बर्फी` के प्रचार के बारे में सोचकर बेहद उत्साहित हूं। यह फिल्म एवं और मेरा एल्बम दोनों एक साथ आ रहे हैं।

`बर्फी` 14 सितम्बर को प्रदर्शित हो रही है और प्रियंका इसमें ऑटिज्म से पीड़ित लड़की की भूमिका निभा रही हैं।

प्रियंका की आवाज में स्वरबद्ध उनका पहला एल्बम `इन माई सिटी` 13 सितम्बर को जारी होगा। उम्मीद की जा रही है कि इस एल्बम के सारे गाने एवं वीडियो इस वर्ष के अंत तक जारी हो जाएंगे। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, August 28, 2012, 16:15

comments powered by Disqus