बर्लुस्कोनी को मिली नई गर्लफ्रेंड, Berlusconi’s new girlfriend `a third of his age`

बर्लुस्कोनी को मिली नई गर्लफ्रेंड

बर्लुस्कोनी को मिली नई गर्लफ्रेंडलंदन : इटली का दोबारा प्रधानमंत्री बनने का सपना संजो रहे सिल्वियो बर्लुस्कोनी को एक नई महिला मित्र मिल गई है। मीडिया रिपोर्टों में इस बात का खुलासा किया गया है।

समाचार पत्र ‘डेली टेलीग्राफ’ के मुताबिक 27 वर्षीया फ्रांसेसा पास्कल बर्लुस्कोनी की पार्टी की सदस्य है। पास्कल उम्र के लिहाज से बर्लुस्कोनी से काफी छोटी है।

फ्रीडम आफ द पीपल पार्टी के सांसद डेनियल संतांचे ने इस बात की पुष्टि की कि बीते महीनों में बर्लुस्कोनी और पास्कल के बीच संबंधों में तेजी आई है। संतांचे ने इस संबंध के बारे में अच्छी राय जाहिर की है।

इटैलियन प्रेस ने भी बर्लुस्कोनी के इस नए संबंध के बारे में लिखा है। यहां तक कि प्रेस ने पास्कल को इटली की नई ‘प्रथम महिला’ करार दिया है।

बर्लुस्कोनी की पार्टी के एक सांसद ने समाचार पत्र ‘डेली मेल’ को बताया कि पास्कल इन दिनों बर्लुस्कोनी के काफी करीब आई है। वह एक मित्र से कहीं ज्यादा है।

उल्लेखनीय है कि 76 वर्षीय बर्लुस्कोनी पहले ही दो बार शादी कर चुके हैं और उनके पांच बच्चे हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, December 14, 2012, 19:08

comments powered by Disqus