बिग बी ने बर्फी` और उसके सितारों को सराहा

बिग बी ने बर्फी` और उसके सितारों को सराहा

बिग बी ने बर्फी` और उसके सितारों को सराहा   मुम्बई: महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि अनुराग बसु़ की फिल्म `बर्फी` एक मूक-बधिर लड़के और ऑटिस्टिक लड़की की सम्वेदनशील प्रेम कहानी है। साथ ही उनका कहना है कि भारतीय सिनेमा जादुई चरण से गुजर रहा है। 69 वर्षीय अमिताभ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "भारतीय सिनेमा, इसकी फिल्में, कलाकार, तकनीशियन बदलाव के जादुई चरण से गुजर रहे हैं, बहुत उत्साहपूर्ण समय है।"

`बर्फी!` में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभाई है। साथ ही दक्षिण फिल्मों की अभिनेत्री इलियाना डी क्रूज ने भी इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा है।

अमिताभ इस फिल्म के सभी कलाकारों की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर ने शानदार अभिनय किया है,प्रियंका का काम अविश्वसनीय है और अनुराग बसु ने इसे असाधारण तरीके से बनाया है,इलियाना डी क्रूज ने इस फिल्म से बॉलीवुड में शुरुआत की है। बहुत ही समझदारी भरा और संतुलित प्रदर्शन है, बहुत-बहुत बधाई। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, September 19, 2012, 08:49

comments powered by Disqus