‘बिग बॉस’ के जरिए भ्रष्टाचार के खिलाफ समर्थन जुटाएंगे असीम

‘बिग बॉस’ के जरिए भ्रष्टाचार के खिलाफ समर्थन जुटाएंगे असीम

‘बिग बॉस’ के जरिए भ्रष्टाचार के खिलाफ समर्थन जुटाएंगे असीममुंबई : रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ में शामिल होने जा रहे कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी का कहना है कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे और इस शो के जरिए ज्यादा से ज्यादा समर्थन जुटाएंगे।

25 वर्षीय इस कार्टूनिस्ट को अपने कार्टूनों में राष्ट्रीय प्रतीकों को गलत तरीके से दर्शाने के आरोप में बीते सितंबर में गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके बाद उन्हें जमानत मिल गई थी।

त्रिवेदी ने बताया, ‘मैं लोगों तक अपनी पहुंच बनाना चाहता हूं। मैं इस शो के जरिए भ्रष्टाचार से लड़ने का संदेश पहुंचाना चाहता हूं। इस शो में मशहूर हस्तियां होंगी और मुझे उम्मीद है कि मैं उन्हें भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए मना सकूंगा।

अन्ना हजारे के इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन से जुड़े रह चुके असीम ने कहा, ‘मैं अपने कार्टूनों के जरिए संदेश फैलाता रहा हूं। मैं चाहता हूं कि भ्रष्टाचार विरोधी इस आंदोलन से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें।’ महाराष्ट्र सरकार त्रिवेदी के खिलाफ लगाए गए देशद्रोह के आरोपों को वापस ले सकती है। (एजेंसी)

First Published: Monday, October 8, 2012, 13:05

comments powered by Disqus