Last Updated: Tuesday, July 17, 2012, 16:47

ज़ी न्यूज ब्यूरो
मुंबई: मैगजीन प्लेब्वॉय में न्यूड होने के बाद शर्लिन चोपड़ा के हौसले बुलंद है। अब वह बॉलीवुड के लिए भी न्यूड होने की ख्वाहिश रखती है। उनकी माने तो उन्हें बॉलीवुड में भी न्यूड होने से परहेज नहीं है। जब प्लेब्वॉय मैगजीन के लिए वह न्यूड हुई और उसकी तस्वीरें उन्होंने ट्वीटर पर डाली तो खलबली मच गई। किसी ने सोचा भी नहीं था कि शर्लिन चोपड़ा सही मायने में इतनी बोल्ड है।
शर्लिन चोपड़ा स्वयंवर जैसे टीवी शो के लिए भी काम करना चाहती है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें स्वयंवर के अगले सीजन में काम करने पर कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने इसके लिए महेश भट्ट जैसे निर्देशक का नाम सुझाया है।
शर्लिन चोपड़ा प्लेबॉय मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करने को लेकर काफी खुश हैं और अपनी इस खुशी को बांटते हुए उन्होने ट्वीटर पर लिखा कि अगर उनके पापा जिंदा होते तो उन्हें शर्लिन के इस फोटोशूट पर बहुत गर्व होता।
शर्लिन नवंबर महीने के प्लेब्वॉय मैगजीन के कवर पेज पर न्यूड दिखेंगी। बिग बॉस सीजन-3 के बाद अचानक सुर्खियों में आईं शर्लिन चोपड़ा ने ब्रेस्ट एंड हिप की कॉस्मेटिक सर्जरी कराने के बाद इसी फरवरी अपनी कुछ न्यूज तस्वीरें इंटरनेट पर जारी की थीं।
First Published: Tuesday, July 17, 2012, 16:47