भारत के अनाथालय से बच्चा गोद लेंगी गागा - Zee News हिंदी

भारत के अनाथालय से बच्चा गोद लेंगी गागा

नई दिल्ली : भारत में हाल ही में हुए एफ-1 गांप्री में अपने जलवे बिखेरने वाली पॉपस्टार लेडी गागा भारत के अनाथालय से तीन बच्चों को गोद लेने की योजना बना रही हैं।

 

डेली स्टार के मुताबिक 25 साल की गागा ने कहा कि वे दुनिया भर से बच्चे गोद लेने में अदाकार एंजलिना जोली का अनुसरण करना चाहती हैं।

 

एक सूत्र ने कहा कि उनकी ख्वाहिश हमेशा से गोद लेने की रही है, जब से वे बच्ची थीं तब से ही। वे इसे ऐसे संकेत के तौर पर देखती हैं, जिससे वे खुद को मिले अच्छे नसीब को दुनिया को वापस कर सकें। उन्होंने कहा कि उन्होंने बॉर्न दिस वे फाउंडेशन की भारत में स्थापना की है और दो अनाथालयों का दौरा भी किया। उनकी भारत से तीन बच्चों को गोद लेने की योजना है। (भाषा)

First Published: Monday, November 14, 2011, 12:49

comments powered by Disqus