Last Updated: Sunday, January 22, 2012, 13:47
अमन कंठजयपुर : जयपुर साहित्य महोत्सव 2012 के तीसरे दिन दिग्गी पैलेस के सामने वाले लॉन का माहौल उस समय जीवंत हो गया जब अमेरिका की सबसे लोकप्रिय टॉक शो की होस्ट, अभिनेत्री, प्रोड्यूसर और परोपकारी ओपरा विनफ्रे ने खचाखच भरे हॉल में प्रवेश किया। ओपरा ने मौजूद लोगों को नमस्ते किया। जिससे उन्हें काफी वाहवाही मिली। साहित्य के इस विशेष समारोह में ओपरा ने अपने जीवन, काम और अपनी भारत की पहली यात्रा के बारे में विस्तार साक्षा किया।
जाहिर है, क्या ओपरा को भारत में जो प्यार मिला, उसे सचमुच प्रभावित करेगा? ओपरा के लिए यह अतुलनीय भारत है जो वीडियो गेम की तरह है। ओपरा ने कहा, भारत में बहुत शांति है, यहां कोई दुश्मनी और झगड़ा नहीं है। बड़ों के लिए बहुत सम्मान है।
उसने भारत यात्रा के बारे में बोलते हुए कहा,मैं खुले दिमाग से भारत आई। भारत में बहुत विविधता है। सभी जगह मानवता है। मैने बृहत, खुला और समृद्ध भारत को महसूस किया।
ओपरा सचमुच एक ऐसी सफल लड़की है जो गरीबी में पैदा हुई, और अपने आत्मविश्वास के बल पर कठिनाइयों पर विजय पाते हुए सफलता की कहानी बनीं। ओपरा एक ऐसी महिला है जिसने खुद को बनाया। ओपरा को जो कुछ मिला उसने समाज को दिया। आज अमेरिका में ओपरा सबसे प्रभावशाली महिला को रूप में जानी जाती हैँ।
खैर, यह साहित्य उत्सव था और उनके साहित्य प्रेम के बारे में बात करना बेहतर होगा, ओपरा के पसंदीदा लेखक टोनी मॉरिसन है। वास्तव में ओपरा का बुक क्लब उनके साहित्य प्रेम को दर्शाता है। जिससे उन्हें टीवी शो का रास्ता मिला।
ओपरा ट्विट करने अधिक एक अच्छी किताब पढ़ना पसंद करती हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा में उनका बहुत विश्वास है।
और हां, ओपरा ने फिर भारत यात्रा की इच्छा जताई है।
First Published: Sunday, January 22, 2012, 19:17