मडोना को डांस सिखा रहा बेटा रोक्को - Zee News हिंदी

मडोना को डांस सिखा रहा बेटा रोक्को



लंदन : पॉप संगीत की मलिका मडोना को उनका 11 साल का बेटा रोक्को ब्रेकडांस सिखा रहा है। रोक्को ने अपनी मम्मा मडोना को डबस्टेप संगीत के बारे में भी बताया है। 53 वर्षीय सुपरस्टार गायिका ने चार दशकों के अपने संगीत करियर में संगीत के साथ ढ़ेरों नृत्य शैलियों का प्रयोग का अपने प्रशंसकों का मन मोहा है, लेकिन मडोना को रोक्को की नृत्य शौलियों को सीखने में दिक्कत आ रही है।

 

जानकारी के अनुसार, मडोना ने कहा कि मेरे बेटे को ब्रेकडांस बहुत पसंद है। वह मुझे ब्रेकडांस करना सिखा रहा है। लेकिन मैं इसे अच्छे से नहीं कर पा रही। चार बच्चों की मां मडोना का कहना है कि उनके बच्चे उन्हें संगीत के क्षेत्र में हो रहे नये-नये बदलावों के बारे में बताते रहते हैं। (एजेंसी)

First Published: Saturday, May 19, 2012, 00:32

comments powered by Disqus