मडोना ने कड़ी मेहनत से पायी मनोरम काया

मडोना ने कड़ी मेहनत से पायी मनोरम काया

मडोना ने कड़ी मेहनत से पायी मनोरम कायालॉस एंजिलिस : पॉप की मलिका मडोना की सुंदर काया के पीछे उनकी कड़ी मेहनत छिपी है। मडोना की व्यक्तिगत प्रशिक्षक का कहना है कि मडोना अपने मनोरम काया को दुरूस्त रखने के लिए 110 प्रतिशत प्रयास करती हैं।

54 वर्षीय मडोना की प्रशिक्षक निकोल विनहोफर, मडोना के दुनिया भर में होने वाले दौरों पर उनके साथ जाती हैं और उनकी फिटनेस का ख्याल रखती हैं। वह मडोना के हार्ड केंडी फिटनेस जिम की रचनात्मक निदेशक भी हैं।

विनहोफर ने कहा, ‘इसके पीछे कड़ी मेहनत है। बदलाव हमेशा होते रहते हैं। आपके व्यायाम से शरीर और दिमाग को चुनौती मिलनी चाहिए। ऐसा होने पर नतीजा अपने आप मिल जाता है।’ (एजेंसी)

First Published: Sunday, October 28, 2012, 20:21

comments powered by Disqus