मनीषा को अस्पताल से मिली छुट्टी, सेहत में सुधार

मनीषा को अस्पताल से मिली छुट्टी, सेहत में सुधार

मनीषा को अस्पताल से मिली छुट्टी, सेहत में सुधारमुम्बई : बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला को स्वास्थ्य में सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह अंडाशय कैंसर से पीड़ित थीं और हाल ही में न्यूयार्क में उनकी सर्जरी की गई थी। उनके प्रबंधक के मुताबिक उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उनकी हालत स्थिर है।

उनके प्रबंधक सुब्रतो घोष ने बताया, "मनीषा की हालत अब स्थिर है। सर्जरी के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वह अब होटल में हैं। उन्हें 18 दिसम्बर को छुट्टी दी गई।"

उन्होंने कहा, "वह बेहद बहादुर और मजबूत हैं। उन्होंने इसे बेहद सकारात्मक रूप में लिया।"

बयालीस वर्षीया मनीषा की 10 दिसम्बर को सर्जरी की गई थी। वह अमेरिका में कब तक रहेंगी इस सवाल के जवाब पर सुब्रतो ने कहा, "वह यहां कम से कम तीन महीने और रहेंगी। अभी उनका उपचार जारी है और उनमें सुधार हो रहा है। उनके माता-पिता उनके साथ हैं।"(एजेंसी)

First Published: Friday, December 21, 2012, 16:34

comments powered by Disqus