मन्‍नत में `जश्‍न`, शाहरूख के बेटे अबराम से मिले अमिताभ बच्चन

मन्‍नत में `जश्‍न`, शाहरूख के बेटे अबराम से मिले अमिताभ बच्चन

मन्‍नत में `जश्‍न`, शाहरूख के बेटे अबराम से मिले अमिताभ बच्चनज़ी मीडिया ब्‍यूरो/बिमल कुमार

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान इन दिनों अपनी फिल्‍म चेन्‍नई एक्‍सप्रेस की शानदार सफलता और बेटे अबराम के आगमन से खासे जश्‍न के मूड में हैं। शाहरूख के घर मुंबई स्थित घर `मन्नत` में ईद की पार्टी दी गई। इस खास मौके पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी पहुंचे और शाहरूख के घर नए मेहमान यानी उनके बेटे अबराम से मिले।

गौर हो कि गौरी और 47 वर्षीय अभिनेता को सरोगेसी के जरिए एक बच्चा हुआ है। जिसका नाम उन्‍होंने अबराम रखा है। जानकारी के अनुसार, 27 मई को बच्चे का जन्म हुआ। बच्चन ने फेसबुक पर पोस्ट किया, ‘ईद मनाने के लिए शाहरूख के घर गया, शानदार शाम थी। उनके नए प्यारे बच्चे अबराम से मिला।’ उन्होंने लिखा, ‘बच्चों के साथ, कई सारे दोस्त और शुभचिंतक थे।’

अमिताभ बच्चन ने शाहरुख के घर ‘मन्नत’ में हुई ईद की पार्टी में सपरिवार पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शाहरुख के बेटे अबराम को दुलार भी दिया। अमिताभ ने लिखा कि देर रात तक चली इस पार्टी में ढेर सारे दोस्तों और शुभचिंतकों से मुलाकात हुई। इस दौरान बच्चों और नाती पोतों ने भी पार्टी का पूरा मजा लिया।

First Published: Monday, August 12, 2013, 22:31

comments powered by Disqus