Last Updated: Wednesday, January 25, 2012, 09:20

लास एंजिल्स : फिल्म 'माई वीक विद मर्लिन' में दिवंगत अभिनेत्री मर्लिन मुनरो की भूमिका अदा करने वाली मिशेल विलियम्स का मानना है कि मर्लिन बेहद समझदार थीं और उनका अपनी छवि पर पूर्ण नियंत्रण था।
विलियम्स ने कहा कि मर्लिन बेहद समझदार महिला थीं। अपनी छवि पर उनका जबरदस्त नियंत्रण था और दुनिया उन्हें उसी रूप में देखती थी, जिस रूप में वह चाहती थीं। मर्लिन ने जितने भी साक्षात्कार दिए, सभी बहुत नियंत्रित थे।
मर्लिन का मन छोटे बच्चे जैसा था लेकिन शरीर एक आकर्षक महिला का था। इस तरह का संयोजन काफी कम पाया जाता है और मर्लिन अपने मानसिक और शारीरिक संयोजन को लेकर लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थीं। मर्लिन अभिनेत्री होने के साथ-साथ कई लेखकों और फिल्मकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत थीं। इंग्लिश फिल्मकार कोलिन क्लार्क ने मर्लिन के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर उनके बारे में दो डायरी लिखी थी।
(एजेंसी)
First Published: Wednesday, January 25, 2012, 14:50