मल्टीप्लेक्स में तोड़फोड़, ‘नंबन’ का प्रदर्शन रद्द - Zee News हिंदी

मल्टीप्लेक्स में तोड़फोड़, ‘नंबन’ का प्रदर्शन रद्द

सलेम (तमिलनाडु) : हिन्दी फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ की तमिल रीमेक फिल्म ‘नंबन’ के मल्टीप्लेक्स सिनेमाघर में प्रदर्शन के दौरान एक तमिल संगठन के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की। इसके बाद फिल्म का प्रदर्शन रद्द कर दिया गया।

 

तमिल अभिनेता विजय अभिनीत निर्देशक शंकर की इस फिल्म के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मल्टीप्लेक्स के शीशे तोड़े और फिल्म के पोस्टर जला दिये। कार्यकर्ता फिल्म में अपने संगठन के संस्थापक परिवेन्थर के प्रति कथित निंदात्मक ‘आपत्तितजनक संवाद’ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

 

मल्टीप्लेक्स के मालिक एस ओबलीचेत्ती ने कहा कि आगे किसी तरह के विवाद से बचने के लिए फिल्म से यह संवाद हटाने के बाद ही इसका प्रदर्शन किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मल्टीप्लेक्स में रात के शो रद्द कर दिये गये हैं और संगठन के 33 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

मल्टीप्लेक्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, January 14, 2012, 15:55

comments powered by Disqus