महारानी पद्मिनी देवी के बर्थडे समारोह में शामिल हुए बिग बी

महारानी पद्मिनी देवी के बर्थडे समारोह में शामिल हुए बिग बी

महारानी पद्मिनी देवी के बर्थडे समारोह में शामिल हुए बिग बीजयपुर : अभिनेता अमिताभ बच्चन रविवार को जयपुर की महारानी पद्मिनी देवी के 70वें जन्मदिन के अवसर पर सिटी पैलेस में आयोजित समारोह में शामिल हुए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अमिताभ एक निजी विमान से रविवार को यहां पहुंचे। वह सोमवार सुबह जोधपुर के लिए रवाना होंगे।

अमिताभ के दौरे से मीडिया को दूर रखा गया है। पद्मिनी देवी का जन्म हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में हुआ था। वह सिरमौर के पूर्व महाराजा राजेन्द्र प्रकाश और महारानी इंदिरा देवी की बेटी हैं। पद्मिनी देवी की शादी जयपुर राजघराने के राजा ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) भवानी सिंह से वर्ष 1966 में हुई थी। 2011 में लंबी बीमारी के बाद सिंह का निधन हो गया। (एजेंसी)

First Published: Monday, September 30, 2013, 09:20

comments powered by Disqus