मालदीव में छुट्टियों मना रही हैं माधुरी - Zee News हिंदी

मालदीव में छुट्टियों मना रही हैं माधुरी



नई दिल्ली : धक धक गर्ल के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने पति और दो बच्चों के साथ मालदीव की खूबसूरत वादियों में छुट्टियों का आनंद उठा रही हैं।

 

माधुरी ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, मालदीव में दूसरा दिन है। मौसम बहुत रंगीन है। मैंने परिवार के साथ समुद्र के अंदर गोता लगाया। पानी साफ और गर्म है। माधुरी ने 10 साल पहले अमेरिका में बसे डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ शादी कर वहां बस गई थी लेकिन वह फिर से अक्टूबर में भारत लौट आई। वह अब अपने पति और दो बच्चों अरिन (आठ) और रेयान (छह) के साथ मुंबई में रह रही हैं।

First Published: Tuesday, December 27, 2011, 18:07

comments powered by Disqus