मिशेल ओबामा चुनी गईं दुनिया की सर्वश्रेष्ठ स्टाइलिश महिला-Michelle Obama named best dressed woman

मिशेल ओबामा चुनी गईं दुनिया की सर्वश्रेष्ठ स्टाइलिश महिला

मिशेल ओबामा चुनी गईं दुनिया की सर्वश्रेष्ठ स्टाइलिश महिलालास एंजेलिस : अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ स्टाइलिश महिला चुना गया है। मिशेल ने इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ तथा मशहूर मॉडल-गायिका विक्टोरिया बेकहम को पछाड़कर यह खिताब हासिल किया।

वेबसाइट कान्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम के अनुसार अमेरिका के दैनिक समाचार पत्र `द संडे टाइम्स` की `स्टाइल` पत्रिका ने 49 वर्षीय मिशेल की फैशन को बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल करने के लिए सराहना की है।

पत्रिका ने मिशेल का वर्णन इस प्रकार किया है-`प्रथम महिला होने के नाते आकर्षक दिखाई देने की उनकी फैशन को प्रेरित करने तथा मनोरंजन करने के हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की मिशेल की समझदारी`। इसी पत्रिका के सम्पादक तथा सहयोगियों के द्वारा मशहूर पॉप गायिका लेडी गागा को सबसे खराब ड्रेस वाली महिला चुना गया। (एजेंसी)

First Published: Monday, March 11, 2013, 23:41

comments powered by Disqus