Last Updated: Monday, January 16, 2012, 14:40

मुंबई : टॉक शो के क्षेत्र में दुनिया की सबसे मशहूर हस्ती ओपरा विनफ्रे सोमवार को मुंबई पहुंच चुकी हैं। मुंबई में वह सोसलाइट परमेश्वर गोदरेज द्वारा रखी गई एक पार्टी में जानी-मानी हस्तियों और सेलीब्रिटीज से मिलेंगी। इस बात की सूचना थी कि ओपरा मुंबई आने वाली हैं लेकिन इस बात को गुप्त रखा गया कि वह किस दिन मुंबई पहुंच रही हैं।
इसका खुलासा उस समय हुआ जब मशहूर लेखिका शोभा डे ने अपने ट्वीट पर लिखा कि आज शाम बिग ओ (ओपरा) से मिलने को लेकर काफी उत्साहित हूं। मुंबई में उनका स्वागत है। वह इस पृथ्वी पर सबसे शानदार, प्रेरणास्पद और प्रभावशाली महिला हैं। अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने इस संबंध में ट्वीट किया है, परममेश्वर गोदरेज द्वारा आयोजित पार्टी में ओपराह से मिलने को उत्सुक हूं। मैं उनकी बहुत बड़ी प्रशंसिका हूं।
एक रिपार्ट के मुताबिक सोसलाइट परमेश्वर गोदरेज मुंबई स्थित अपने निवास पर पार्टी दे रही हैं। इस पार्टी में किन लोगों को आमंत्रित किया गया है, इसका खुलासा नहीं किया गया है।
(एजेंसी)
First Published: Monday, January 16, 2012, 20:10