`मूल फिल्म से अगल और बेहतर है आशिकी-2`

`मूल फिल्म से अगल और बेहतर है आशिकी-2`

मुंबई : निर्माता महेश भट्ट का अपनी आगामी फिल्म ‘आशिकी 2’ के बारे में कहना है कि वह ‘आशिकी’ से अलग है लेकिन प्रेम की भावनाएं इसमें भी वैसी ही होंगी। 1990 में आई भट्ट की निर्देशित रोमांटिक फिल्म ‘आशिकी’ अपने समय की बड़ी हिट फिल्म थी। राहुल रॉय और अनु अग्रवाल अभिनीत इस फिल्म को उसके संगीत और गीत की वजह से खास पहचान मिली।

‘आशिकी 2’ का निर्देशक मोहित सूरी ने किया है। आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर इसमें मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के म्यूजिक लांच के मौके पर भट्ट ने संवाददाताओं से कहा कि आशिकी 2 पुरानी आशिकी से बहुत अलग है। वह फिल्म नब्बे की दशक की पृष्ठभूमि में थी जबकि यह 2013 की बात है। जैसे पीढ़ी में बदलाव आया है वैसे ही फिल्म की कहानी में भी भिन्नता आई है। ‘आशिकी 2’ 26 अप्रैल को रिलीज होनी है। फिल्म के निर्मात भूषण कुमार निर्माण के दौरान काफी भावुक रहे क्योंकि नब्बे की दशक में बनी ‘आशिकी’ का निर्माण उनके पिता गुलशन कुमार ने किया था।

भूषण ने कहा कि यह बेहद भावुक क्षण है क्योंकि पिताजी इसे कर चुके हैं, लेकिन साथ ही बड़ी जिम्मेदारी भी क्योंकि महेश भट्ट को मुझसे काफी आशाएं थीं। मैंने इस फिल्म को बेहतर बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। गुलशन कुमार की बेटी और फिल्म की गायिका तुलसी का कहना है कि मैं अपने आसपास पिताजी को महसूस कर सकती हूं। मैं छह वर्ष से गा रही हूं लेकिन आज मुझे महसूस हो रहा है कि मैं अपने पिता का सपना जी रही हूं। (एजेंसी)

First Published: Monday, April 8, 2013, 20:30

comments powered by Disqus