Last Updated: Sunday, February 5, 2012, 13:01

मुंबई : लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की मोम की प्रतिमा का मार्च में अनावरण किया जाएगा।
लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में सात मार्च से ‘धक धक गर्ल’ की मोम की प्रतिमा बॉलीवुड के अन्य कलाकारों की प्रतिमाओं के साथ खड़ी दिखाई देगी।
माधुरी ने ट्विटर पर लिखा कि मैडम तुसाद के यहां सात मार्च 2012 को उनकी प्रतिमा का अनावरण होने वाला है।
माधुरी की मोम की प्रतिमा लगाने की घोषणा इस साल जनवरी की शुरूआत में की गई थी।
इस अभिनेत्री से पहले इस संग्रहालय में शाहरूख खान, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, रितिक रोशन और सलमान खान जैसे कलाकारों की मोम की प्रतिमाएं लग चुकी हैं।
इस प्रतिमा को बनाने में डेढ लाख पाउंड का खर्चा आएगा जिसमें कई विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। (एजेंसी)
First Published: Sunday, February 5, 2012, 18:31