यश चोपड़ा के चौथे पर पहुंचे बॉलीवुड दिग्गज

यश चोपड़ा के चौथे पर पहुंचे बॉलीवुड दिग्गज

यश चोपड़ा के चौथे पर पहुंचे बॉलीवुड दिग्गजमुंबई : यश चोपड़ा के चौथे के लिए बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां अंधेरी स्थित यश राज फिल्मस स्टूडियो में पहुंचीं। चौथा यश राज फिल्म्स स्टूडियो में शाम छह से सात बजे के बीच रखा गया था। 80 वर्षीय चोपड़ा का निधन 21 अक्तूबर को हुआ।

पत्नी पामेला, पुत्रों आदित्य और उदय के अलावा शाहरूख खान, उनकी पत्नी गौरी, अमिताभ बच्चन, उनकी बेटी श्वेता नंदा, शशि कपूर, करण जौहर, कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, श्रीदेवी, उनके पति बोनी कपूर, जितेन्द्र और अनुपम खेर भी चौथे में आए थे।

इनके अलावा अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा, निर्देशक फराह खान, संजय कपूर, आशुतोष गोवारिकर, सोहा अली खान, जावेद अख्तर, सुभाष घई और अब्बास मस्तान भी आए थे। (एजेंसी)

First Published: Friday, October 26, 2012, 09:54

comments powered by Disqus