रणबीर की महिला दोस्‍तों ने आधी रात में मचाया धमाल!

रणबीर की महिला दोस्‍तों ने आधी रात में मचाया धमाल!

रणबीर की महिला दोस्‍तों ने आधी रात में मचाया धमाल! ज़ी न्‍यूज बयूरो

मुंबई : बॉलीवुड के अभिनेता रणबीर कपूर अपनी सभी महिला कलाकारों के बीच काफी पहले से लोकप्रिय हैं। जब मौका उनके जन्‍मदिन का हो तो बॉलीवुड की हसीनाएं इस मौके से भला कहां चूकने वाली हैं। रणबीर के 30वें जन्‍मदिन के मौके पर बॉलीवुड की हसीनाएं आधी रात को उनके घर पर जन्‍मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचीं और पार्टी में खूब धमाल मचाया।

गुरुवार रात को जन्‍मदिन के मौके पर रणबीर के घर उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ समेत कई हस्तियां पहुंची। अनुष्‍का शर्मा भी जन्‍मदिन के इस उत्‍सव में शरीक हुईं।

पिछले साल रणबीर के बर्थडे पर दीपिका के आगमन ने कई चर्चाओं को जन्‍म दिया था, क्‍योंकि उस समय रणबीर के साथ उनका ब्रेकअप हो चुका था। चर्चाएं यह तो भी हैं कि कैटरीना फिर से रणबीर के साथ लौट आई हैं, जिसका रणबीर खंडन कर चुके हैं। लेकिन गुरुवार रात को बर्थडे पार्टी में कैटरीना की मौजूदगी से इस बात को बल मिला है।

इस पार्टी में फिल्‍मकार अनुराग कश्‍यप अपनी पत्‍नी के साथ, कल्कि कोइचिलिन, इम्‍तयाज अली, करण जौहर भी पहुंचे। इसके अलावा कई और बॉलीवुड के नामचीन लोग भी पहुंचे।

First Published: Friday, September 28, 2012, 14:31

comments powered by Disqus