Last Updated: Friday, September 27, 2013, 16:23

मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह को शुक्रवार सुबह तेज बुखार के चलते यहां एक उपनगरीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला है कि उन्हें डेंगू है। रणवीर के आधिकारिक प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि रणबीर पिछले कुछ दिनों से `गुंडे` फिल्म के लिए कोलकाता के पास दुर्गापुर में शूटिंग कर रहे थे। कोई असुविधा न हो इसलिए वह बुखार के बावजूद शूटिंग करते रहे।
जब वह मुंबई वापस आए तो जांच कराई जिसमें पता चला कि उन्हें डेंगू है। अभी यह स्पष्ट पता नहीं चला है कि रणबीर दोबारा काम पर कब तक आएंगे। अली अब्बास जफर निर्देशित `गुंडे` में रणबीर के अलावा प्रियंका चोपड़ा और अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे। (एजेंसी)
First Published: Friday, September 27, 2013, 16:23