राजेश खन्ना की जायदाद से डिंपल बेदखल

राजेश खन्ना की जायदाद से डिंपल बेदखल

राजेश खन्ना की जायदाद से डिंपल बेदखल ज़ी न्यूज ब्यूरो
मुंबई : बॉलीवुड के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना अपनी सारी संपत्ति दो बेटियों ट्विंकल और रिंकी के नाम कर गए हैं। काफी समय से अलग रह रहीं पत्नी डिंपल कपाडिया को काका ने अपनी संपत्ति में से कुछ भी नहीं दिया है। यानी राजेश खन्ना ने डिंपल को अपनी जायदाद से बेदखल कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, राजेश खन्ना को शायद अपनी मौत का आभास हो गया था। वह जान गए थे कि अब वो इस दुनिया में ज्यादा दिन के मेहमान नहीं हैं। इसलिए अपनी मौत से पहले उन्होंने वसीयत तैयार करवा ली थी। इस वसीयत में काका ने निवेश की जानकारी और तमाम बैंक अकाउंट संचालित करने का हक अपनी दोनों बेटियां टि्वंकल खन्ना और रिंकी को दे दिया था। वसीयत राजेश खन्ना, डिम्पल कपाडिया, दामाद अक्षय कुमार, कुछ खास दोस्तों और फैमिली डॉक्टर दिलीप वालवकर के सामने पढ़ी गई।

वसीयतनामा में राजेश खन्ना ने अपनी पूर्व प्रेमिका अनीता आडवाणी का कहीं कोई जिक्र नहीं किया है। इस लिहाज से अनीता का दावा भी काका की जायदाद पर गलत साबित हो गया है। वसीयतनामा के पढ़े जाने के बाद अब काका की जायदाद को लेकर किसी भी तरह का विवाद खत्म सा होता दिख रहा है।

First Published: Sunday, July 29, 2012, 18:37

comments powered by Disqus