राम, साक्षी टीवी की सबसे पसंदीदा जोड़ी

राम, साक्षी टीवी की सबसे पसंदीदा जोड़ी

राम, साक्षी टीवी की सबसे पसंदीदा जोड़ी  मुम्बई: अभिनेता राम कपूर और साक्षी तंवर टेलीविजन की सबसे पसंदीदा जोड़ी है। यह जानकारी एक हालिया सर्वे से सामने आई है। धारावाहिक `बड़े अच्छे लगते हैं` में दोनों की रुमानी जोड़ी बहुत लोकप्रिय हुई है। एक डॉट कॉम के सर्वे के अनुसार 42.3 प्रतिशत भारतीय इन्हें आदर्श जोड़ी मानते हैं।

धारावाहिक के रूप में भी `बड़े अच्छे लगते हैं` को सर्वाधिक 43.68 प्रतिशत वोट मिले हैं। जबकि दूसरे नम्बर पर `मधुबाला-एक इश्क एक जुनून` धारावाहिक के विवियन डिसीना और दृष्टि धामी की जोड़ी है जिसे 30 प्रतिशत वोट मिले हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, February 1, 2013, 23:25

comments powered by Disqus