रितेश-जेनेलिया की ज़ी न्यूज से खास बातचीत - Zee News हिंदी

रितेश-जेनेलिया की ज़ी न्यूज से खास बातचीत



श्रेयस: कब आप माराठी फिल्म में नजर आएंगे?

रितेश-जेनेलिया: मैंने एक प्रोडक्शन हाउस खोला है और हमलोगों ने मराठी फिल्म के लिए एक स्क्रिप्ट का चयन किया है। इस साल के अंत तक इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

 

श्वेता: आप दोनों ने अपनी प्रेम कहानी दुनिया से क्यों छिपा कर रखी?

रितेश-जेनेलिया: हां..सचमुच, क्योंकि हम जानते थे एक दिन आप यह सवाल पूछोगे! लेकिन महत्वपूर्ण बात, जो हम कहना चाहते हैं हर किसी को अपने रिलेशनशिप को अपने तरीके से बनाए रखने का हक है। चाहे वो फिल्म की दुनिया ही क्यों न हो। मुझे खुशी है कि हम दोनों ने अपने रिलेशनशिप को अपना निजी मामला बनाए रखा।

 

सुभाष संखा देव: आपने अपना वैलेंटाइंस डे कैसे मनाया?

रितेश-जेनेलिया: आप लोगों के साथ बातचीत करके।

 

रोहित: सबसे पहले बधाई स्वीकार करें!!  शादी के बाद और शादी से पहले वैलेंटाइंस डे मनाने में आपने क्या अंतर महसूस किया?

रितेश-जेनेलिया: खैर, हमने पहले कभी ऐसा वैलेंटाइन डे नहीं मनाया था जैसा आज ज़ी स्टूडियो में आप लोगों के साथ मना रहा हूं। यह एक सुखद अनुभव है। शायद प्रमोशन प्रक्रिया के साथ-साथ हमने किया है। हम अपने आप को थोड़े देर के लिर दूर ले जाते हैं।

 

पायल: आप लोग अपने हनीमून के लिए कहां जाने की योजना बना रहे हैं। उम्मीद है कुछ दिन हनीमून को देंगे। बधाई!

रितेश-जेनेलिया: हनीमून...हां, हम हनीमून पर जाने की योजना बना रहे हैं। लेकिन, अभी तक हमने हनीमून के लिए जगह फर फैसला नहीं कर पाए हैं। पायल, क्यों नहीं आप कुछ सलाह दें!

 

अमन: हाय रितेश...हेलो जेनेलिया! तुझे मेरी कसम फिल्म देखने के बाद से ही मैं आपने आपका बहुत बड़ा फैन हो गया हूं। आप दोनों में पहले कौन मेरे सवाल का जवाब देंगे। और प्लीज मुझे रोमंटिक अंदाज में किसी मामले को हल कहने का तरीका बताएं!

रितेश-जेनेलिया: हम लड़ाई नहीं करते है। थोड़ा बहुत किसी मुद्दे पर बहस हो सकती है पर मारपीट नहीं करनी चाहिए। अमन, अच्छा तरीका यह है कि सहमति से समस्या का हल निकाला जाय।

 

रितु सिंह:  विशेष कर रितेश जी से, एक सह कलाकार को रूप में जेनेलिया कैसी है?

रितेश-जेनेलिया: जब हमने तुझे मेरी कसम में अपने करियर की शुरुआत की तब हम दोनों नए थे और जेनेलिया जल्दी शूट खत्म करना चाहती थी। वह कभी भी मॉनिटर की ओर देखना नहीं चाहती थी। उसे सौ फीसदी अपने उपर विश्वास था जो कुछ वह एक्ट कर रही थी।

 

भूविका: रिश्तों कभी-कभी झगड़े हो सकते हैं! अगर आप दोनों में लड़ाई हुई हो तो आप ने कैसे हल किया और किसने पहले पहल की?

रितेश-जेनेलिया: हमने शायद ही कभी लड़ाई की हो!  हां कभी-कभी विचारों को लेकर असहमित और मतभेद हुए हैं। लेकिन हमदोनों एक दूसरे की बातों को सुनकर मामले को सुलझा लेते हैं। मैं महसूस करता हूं यह सबसे महत्वपूर्ण है कि एक दूसरे की बात सुनें उसके बाद खुद व खुद संबंध अच्छे हो जाएंगे।

 

रितिका रायसिंघानी: आप दोनों की जोड़ी बहुत जम रही है...आप दोनों से मेरा प्रश्न है कि आप शादी के बाद जिंदगी को किस तरह से वर्णन करेंगे?

रितेश-जेनेलिया: शादी के बाद जिंदगी बहुत ही व्यस्त है। सीसीएल का मैच खेलना था और अब तेरे नाल प्यार हो गया फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हूं। वास्तव में हमारे पास अपने लिए समय नहीं है लेकिन आगे समय निकालने की कोशिशि करेंगे।

 

First Published: Tuesday, February 14, 2012, 21:59

comments powered by Disqus