Last Updated: Monday, June 3, 2013, 19:17

मुंबई : सुपरस्टार सलमान खान फिल्मकार और अपने रिश्तेदार अतुल अग्निहोत्री की अगली होम प्रोडक्शन फिल्म में छोटी सी भूमिका (कैमियो) निभाएंगे। सलमान खान और करीना कपूर अभिनीत ‘बाडीगार्ड’ की सफलता के बाद अतुल अपनी अगली फिल्म ‘ओ तेरी’ लेकर आने वाले हैं।
अतुल ने कहा कि वह (सलमान) इस फिल्म में हैं। वह संक्षिप्त भूमिका निभाएंगे। उनका एक गीत और कुछ दृश्य हैं। अतुल ने निर्देशन की दुनिया में पदार्पण फिल्म ‘दिल ने जिसे अपना कहा’ (2004) से किया जिसमें सलमान, प्रीति जिंटा और भूमिका चावला जैसे कलाकार थे। इसके बाद वह 2008 में ‘हेलो’ लेकर आए थे जिसमें सलमान ने एक छोटी भूमिका निभाई थी। (एजेंसी)
First Published: Monday, June 3, 2013, 19:17