लंदन में किराये का घर लेंगे डेविड, विक्टोरिया बेकहम

लंदन में किराये का घर लेंगे डेविड, विक्टोरिया बेकहम

लंदन में किराये का घर लेंगे डेविड, विक्टोरिया बेकहम लंदन : अपनी जबर्दस्त चुस्ती और फुर्ती से फुटबाल के मैदान पर झंडे गाड़ने वाले फुटबाल खिलाड़ी डेविड बेकहम और उनकी डिजाइनर पत्नी विक्टोरिया कथित रूप से लंदन में एक घर, किराये पर लेने की योजना बना रहे हैं।

यह दंपति अपने चार बच्चों ब्रुकलिन (13), रोमिओ (10), क्रूज (सात) और 17 महीने के हार्पर के साथ इस साल लंदन लौटने की योजना बना रहा है।

सन ऑनलाइन की खबर के मुताबिक मेयफेयर, केन्सिग्टन और हालैंड पार्क में घरों को देखने के बाद इस दंपति ने डेविड के अब भी अनिश्चित फुटबाल करियर को देखते हुये इतनी बड़ी खरीद नहीं करने का फैसला किया है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, January 9, 2013, 21:46

comments powered by Disqus